उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में गौला नदी के तीव्र रुख से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कई दावेदार कर रहे आग में घी का काम… देखें वीडियो,

लालकुआं। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही जबरदस्त बरसात के चलते गौला नदी में आ रही तेज बाढ़ से बिंदुखत्ता में भारी भूख हटाओ देखने को मिल रहा है जिसके चलते ग्रामीणों की कई एकड़ फसल और जमीन गोला नदी में तब्दील हो गई जिसके चलते ग्रामीणों में शासन प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश गहराता जा रहा है। दूसरी ओर आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी में लगे नेतागण भी उक्त प्रभावित क्षेत्र में जाकर अपनी अपनी रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। परंतु ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है, वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस कदर नाराज है कि खुलेआम सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। आज इंदिरा नगर द्वितीय क्षेत्र में गौला नदी से हो रहे भारी भू-कटाव के चलते पोकलैंड मशीन को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन ग्रामीणों द्वारा किया गया। यहां तक की ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को भी 5 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा।

To Top