उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत से मचा हड़कंप,

लालकुआं: बिंदुखत्ता के शांतिनगर निवासी त्रिभुवन जोशी (47) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
त्रिभुवन जोशी के पिता मोहन चंद्र जोशी और दो बड़े भाइयों का पहले ही निधन हो चुका है। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार में वृद्ध मां, पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं। उनका बेटा ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बीटेक के तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी कक्षा 11 में अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि त्रिभुवन अपनी कुछ जमीन बेच के बेटे की पढ़ाई करा रहे थे। जिसके चलते परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी:- देवभूमि में भाई ने रक्षाबंधन से पूर्व अपनी सगी दो बहनों की गोली मारकर की हत्या, जीजा गंभीर,

Ad Ad
To Top