उत्तराखण्ड

बिरजू मयाल ने कोतवाली में किया हंगामा, गिरफ्तार

हल्द्वानी। लंबे समय से जबरदस्त चर्चाओं में रहने वाले एवं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिरजू मयाल ने कोतवाली पुलिस में जबरदस्त हंगामा किया है। आरोप है कि बिरजू ने कोतवाली रामनगर में रखे रजिस्टरों को इधर-उधर कर फाड़ने की कोशिश की है। पुलिस ने बिरजू पर मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को बिरजू मयाल पुत्र उमेद मयाल निवासी कोटाबाग कोतवाली रामनगर आया। यहां कार्यालय में हंगामा करते हुए रजिस्टरों को इधर-उधर करने लगा। आरोप है कि उत्पात करते हुए पुलिस कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर 292/2026, धारा 121, 221, 352, 351(2), 132 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। और उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्यूलीकोट दूषित पेयजल मामले में उत्तराखंड शासन ने किये कई वरिष्ठ अधिकारी निलंबित,

Ad Ad
To Top