उत्तराखण्ड

लालकुआं की बेटी शिवांगी बनी तहसीलदार, लगा बधाइयों का तांता,

लालकुआं। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में उत्तराखंड में 11वीं रैंक हासिल करने वाली गांधीनगर वार्ड नंबर 2 लालकुआं निवासी शिवांगी बिष्ट का उत्तराखंड में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है, उक्त कामयाबी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिवांगी बिष्ट को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दीवान सिंह बिष्ट की पुत्री शिवांगी बिष्ट का नायब तहसीलदार के पद पर चयन होने पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे, भुवन पांडे, दीवान सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नरेश चौधरी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह और पीयूष मिश्रा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिवांगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फाइल फोटो- शिवांगी बिष्ट

To Top