देहरादून। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हल्दूचौड़ निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शुभम अंडोला ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा की। इस दौरान अंडोला ने मुख्यमंत्री को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा सप्रेम भेंट की।
मुलाकात के दौरान शुभम अंडोला ने मुख्यमंत्री धामी से क्षेत्र के तमाम विकास कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की. तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में आने का आमंत्रण दिया, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में वह तेजी के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आएगी।




