उत्तराखण्ड

लालकुआं में सपा ने फूंका चुनावी बिगुल, दो दर्जन से अधिक इस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन

लालकुआं। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर हर बूथ पर सपा कार्यकर्ता अभियान के तहत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। पार्टी मुख्यालय से पहुंचे वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार राय ने अभियान की शुरुआत करते हुए दो दर्जन से अधिक युवाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गदरपुर के बाद जनपद नैनीताल के लालकुआं से इस अभियान को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य नैनीताल जिले के प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में मैदान में उतर सके।
नवागत कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ काम करना होगा।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सदस्यता अभियान और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़े और संगठन गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक पहुंचे।
कार्यक्रम में संजय सिंह, भगवती प्रसाद त्रिकोटी, जय प्रकाश यादव, छोटे लाल यादव, परमहंस मौर्या, बृज मोहन राजभर, राम बहादुर राय, राजमंगल, करण भारती, राजू यादव, बिपिन यादव, उमा शंकर यादव, उमा राम, लाल बहादुर यादव और राजू सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दो दर्जन से अधिक युवाओं के पार्टी से जुड़ने को सपा नेताओं ने संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया।

To Top