उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की स्कूल को निकलीं तीन छात्राएं लापता… मचा हड़कंप,

हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाली तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, यह तीनों छात्राएं घर से स्कूल के लिए निकली और स्कूल जाने के बजाय कार द्वारा रेलवे स्टेशन को रवाना हो गई। पुलिस तीनों छात्राओं की खोजबीन में जुट गई है। यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन छात्राएं चार दिन से लापता हैं। इनमें दो सगी बहनें और एक किशोरी है। छात्राओं का पता न लगने पर आक्रोशित परिवार वालों ने मंगलवार को हंगामा करते हुए थाने का घेराव किया।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी बड़ी बेटी 11वीं और छोटी 10वीं की छात्रा है। 17 सितंबर को दोनों स्कूल के लिए निकली, लेकिन छुट्टी के बाद भी वापस नहीं लौटीं। जानकारी की तो पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं और उनके साथ स्कूल में ही पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा भी लापता थी। घर वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीनों छात्राएं एक कार से काठगोदाम पहुंचते हुए फिर यहां से देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होती दिखाई दी हैं। उनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। बताया कि जिन रेलवे स्टेशनों से होकर ट्रेन गुजरती है सभी के जीआरपी थानों में सूचना दे दी गई है।
वहीं छात्राओं का पता न होने पर आक्रोशित परिवार वालों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। एसपी सिटी ने बताया कि लोगों को बातचीत के बाद अब तक की जांच के बारे में बताया गया। मामले में तीन टीमें काम कर रही हैं।

To Top