उत्तराखण्ड

लालकुआं से हल्द्वानी को जा रही दो कारेंमोतीनगर के पास आपस में भिड़ी, दोनों क्षतिग्रस्त,

लालकुआं। लालकुआं से हल्द्वानी की ओर को जा रही दो कार मोतीनगर तिराहे के समीप कट पर आपस में भिड़ गई, परिणाम स्वरुप एक कार उछल कर डिवाइड के ऊपर चढ़कर दूसरी दिशा में मुड़ गई। दुर्घटना में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई है।
आज सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही किआ टैक्सी के पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार टैक्सी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी दिशा में घूमकर पलटते-पलटते बची। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, किआ टैक्सी संख्या यूके 04 टीबी-9751 को पलविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गुमटी लालकुआं चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह हल्द्वानी में सवारी लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके 04 आर-7837 ने उनकी कार में तेज टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑल्टो कार चालक दर्शन सिंह जीना पुत्र पान सिंह जीना, निवासी दोगड़ा, ज्योलीकोट, नैनीताल को हिरासत में ले लिया।
टक्कर के कारण दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। रात के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले इसी कट पर एक बाइक सवार लालकुआं निवासी युवक की जान सड़क दुर्घटना में चली गई थी।

To Top