नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर जहां नैनीताल पुलिस प्रशासन में अत्यधिक बेचैनी का माहौल बना हुआ था, भारी संख्या में पुलिस बल बनभूलपुरा क्षेत्र में तैनात किया गया है। वही बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई को लेकर कंप्यूटर जनरेटेड सूची में 17 सितंबर 2026 की तारीख दिखाई दे रही है। ऐसे में प्रकरण से जुड़े पक्षों और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब अगली सुनवाई पर टिक गई हैं।
रेलवे भूमि से संबंधित यह मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। हर सुनवाई को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष सतर्कता रहती है। बुधवार को प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए नैनीताल पुलिस और प्रशासन ने भी पहले से सुरक्षा संबंधी तैयारियां की थीं।




