उत्तराखण्ड

सनसनी:- देवभूमि में भाई ने रक्षाबंधन से पूर्व अपनी सगी दो बहनों की गोली मारकर की हत्या, जीजा गंभीर,

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपनी दो बहनों को गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी बहन के पति को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला (50) प्रीत विहार में रहती थी। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने पत्नी को बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी हो गई मौत, बच्चों के सिर से उठा मां का साया,

इसके बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। करीब 20 मिनट बाद आरोपी ने पुष्पा के घर पहुंचकर दरवाजा खुलते ही उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल के बाहर खतरनाक मंसूओं से रैकी कर रहे युवक को पुलिस ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस दोनों घटनास्थलों पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना के बाद दोनों स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें लगाई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित कॉलेज में अचानक छात्राएं हुई बेहोश, मचा हड़कंप,

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भाई ने अपनी दोनों बहनों को गोली मारी, जिसमें दोनों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने बताया कि वारदात के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Ad Ad
To Top