उत्तराखण्ड

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में एबीवीपी के टिकट की घोषणा के बाद भारी बगावत, लगी इस्तीफों की झड़ी,

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, धीरज बिष्ट को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है, आर्यन बेलवाल जो लंबे समय से एबीवीपी में लिए काम कर रहे थे, और छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन ABVP ने उनका टिकट काट दिया है, ऐसे में आर्यन बेलवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बगावत करते हुवे निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आर्यन के साथ काफी संख्या में छात्रों का समूह है जो उनका समर्थन कर रहा है, इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुमाऊँ संयोजक और जिला संयोजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने भी अपने पदों से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि ABVP ने शहर की ITI गैंग के एक बदमाश को टिकट दिया है, जबकि पार्टी के लिए छात्रों के बीच लम्बे समय से कार्य कर रहे समर्पित आर्यन बेलवाल को टिकट नहीं दिया गया है। इसका खामियाजा उन्हें छात्रसंघ चुनाव में भुगतना पड़ेगा, इसके बाद अब एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। जिसमें NSUI के मेहुल शाह ABVP के धीरज बिष्ट और निर्दलीय आर्यन बेलवाल में कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

To Top