उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की किशोरी से किया प्यार, फिर दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इन्कार,

हल्द्वानी। सोशल मीडिया के माध्यम से हल्द्वानी की किशोरी से दोस्ती करने के बाद शादी का भरोसा देकर उक्त किशोरी से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित मेरठ निवासी युवक है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की है।
पुलिस के अनुसार 2024 में 17 वर्षीय किशोरी की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी सागर प्रजापति से दोस्ती हुई
थी। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर किशोरी को नैनीताल के कई होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जुलाई 2025 में युवक ने बातचीत बंद कर दी। किशोरी उसके मेरठ स्थित घर पहुंची तो आरोपित के परिवार ने बालिग होने पर शादी कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि वह शादी से भी मुकर गया है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि प्राथमिकी पंजीकृत की है।

To Top