उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मचा हड़कंप,

हल्द्वानी। सहनशीलता का अभाव होने के चलते वर्तमान में नौजवान पीढ़ी भावनाओं में बहकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है। ताजा मामलों में जहां कई घर बर्बाद हो चुके हैं, वहीं कई युवाओं को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है। यहां बरेली निवासी 25 वर्षीय छह माह की गर्भवती माया देवी पत्नी महेंद्र पाल (निवासी शेरगढ़, यूपी) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
देर रात महिला के पेट में अचानक असहनीय दर्द शुरू हुआ। परिजन उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।रात में
परिजन गर्भवती को लेकर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही माया देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी भेज दिया। प्रभारी मेडिकल चौकी एमएस रौतेला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

To Top