उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में भरी दोपहरी बाजार में युवक पर कैंची से किया हमला… मची अफरा-तफरी.. देखें वीडियो,

हल्द्वानी। शहर के मंगलपड़ाव के फूल बाजार में कुछ युवकों ने एक युवक पर कैची से अचानक से हमला कर दिया, हमले में युवक के पेट पीठ गर्दन तथा चेहरे पर कई गहरे घाव हो गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया।
25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी कैंची सहित गिरफ्तार।
रविवार की शाम को करीब 5:15 बजे मंगल पड़ाव स्थित फूल बाजार में दो फूल विक्रेताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर कैंची से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना में युवक के पीठ और मुंह पर कैंची लगने से वह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी निशान (25) पुत्र इरफान मंगल पड़ाव फूल बाजार में फूल बेचने का काम करता है। रविवार को किसी बात को लेकर उसका दूसरे फूल विक्रेता से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान इंदिरानगर निवासी रब्बू के पुत्र ने निशान पर कैंची से प्रहार कर दिया। कैंची लगने से निशान के पीठ और मुंह पर चोट के निशान आए हैं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल निशान के पिता उसे उपचार के लिए तत्काल बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रब्बू के पुत्र, निवासी इंदिरानगर को कैंची सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और विवाद के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
फूल बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि मामले में घायल की मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

To Top