उत्तराखण्ड

पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे के कथित अश्लील वायरल ऑडियो मामले में हुआ मुकदमा दर्ज…….

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे व कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत और एक महिला की बातचीत की कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। वीरेंद्र रावत ने राजनीतिक साजिश के तहत एआई से फर्जी ऑडियो बनाकर प्रसारित कर ब्लैकमेल करने और राजनीतिक करियर खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ज्वालापुर कोतवाली में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीलंका टापू बना लालकुआं विधानसभा का चुनावी मुद्दा:- विधायक, पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता ने किया यह काम,

हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र रावत ने तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को उन्हें इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म्स पर उनके नाम से एक आडियो क्लिप वायरल होने की जानकारी मिली। जिसमें उनकी आवाज और चेहरे का इस्तेमाल कर एक महिला से अश्लील वार्तालाप दर्शाया गया है। रावत का कहना है कि यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार की गई है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लग्जरी कार से कर रहे थे तस्करी, हल्दूचौड़ पुलिस ने 1 किलो चरस के साथ दबोचा बिंदुखत्ता का युवक, दो फरार,

Ad Ad Ad
To Top