उत्तराखण्ड

पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद………. संदिग्ध परिस्थितियों में पति की हुई मौत……….. मचा हड़कंप……………

हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मेरठ निवासी अश्विनी सोम बिजनेस करते थे। मेरठ में बिजनेस सही नहीं चलने के कारण उनके साले ने उन्हें वार्ड 12 राजपुरा बुला लिया। यहां वह किराए पर रहने लगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाले पंजाब के लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गुर्गे दबोचे............... स्थानीय निवासी यह भेदी भी आया गिरफ्त में............... देखें वीडियो...............

पुलिस ने बताया कि अश्विनी सोम (34) की मंगलवार रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में खाना-खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। वहां पत्नी की चुन्नी से फांसी लगा ली। पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे उतारकर बेस अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

To Top