उत्तराखण्ड

पुलिस प्रशासन के साथ-साथ इस छापेमार टीम ने हल्द्वानी के आसपास के क्लिनिको में की ताबड़तोड़ छापेमारी…

हल्द्वानी। पिछले कुछ समय से क्लिनिको में चल रही मनमानी के चलते जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज राजस्व, चिकित्सा, औषधि, पुलिस तथा फ़ायर विभाग द्वारा संयुक्त तौर पर राजपुरा क्षेत्र के अंतरगत कुछ क्लिनिकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान रॉय क्लीनिक में आयुर्वेदिक लाइसेंस होने के बावजूद ऐलोपैथिक दवाइयां मिली , जिसको तत्काल मौक़े पर ही ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा सीज कर चलानी कार्रवाई की गई । इसके अतिरिक्त बिना फ़ायर लाइसेंस के ऑपरेट होने के कारण, फ़ायर सेफ़्टी ऑफ़िसर द्वारा मौक़े पर ही चलानी कार्रवाई की गई । अन्य प्रतिष्ठान जो की हेल्थ केयर सेंटर के नाम से राजपुरा क्षेत्र में चल रहा था , वहाँ पर नैचुरोपैथी का लाइसेंस होने के बावजूद मौक़े पर ऐलोपैथिक दवाइयों इत्यादि ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा सीज की गई । मौक़े पर ही दोनों प्रतिष्ठानों का ACMO के द्वारा क्लिनिकल इसटैबलिशमेंट एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई । आगे भी इस प्रकार से अवैध रूप से संचालित होने वाले चिकित्सालयों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी तथा जन स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा ।

To Top