उत्तराखण्ड

भुजियाघाट में नहाने के दौरान हल्द्वानी निवासी युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ भुजियाघाट घूमने गए नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश नेगी ने बताया मृतक उनका ममेरा भाई था और दिल्ली में नौकरी करता था। इन दिनों वह छुट्टी में घर आया हुआ था।
पुलिस के अनुसार हल्दूपोखरा नायक देवलचौड़ निवासी अनिकेत रैक्वाल (25) पुत्र रिटायर्ड रसायन विज्ञान प्रवक्ता गोविन्द रैक्वाल सोमवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए भुजियाघाट गया था। इसी बीच उनका नहाने का प्लान बना तो सभी नदी में उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा उत्तराखंड ने नियुक्ति किए सभी जनपदों के जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी… पढ़ें इन्हें मिले दायित्व,

इस बीच अनिकेत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग नदी की तरफ दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद अनिकेत को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…

अनिकेत की एक बहन है। बेटे की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने बताया पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

To Top