लालकुआं। सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में लालकुआं क्षेत्र की मेधावी छात्रा ने जबरदस्त अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उक्त मेधावी बच्ची अनन्या को क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं राजनेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
डीपीएस रूद्रपुर में अध्यनरत अनन्या मित्तल जोकि लालकुआं के प्रमुख सरिया सीमेंट व्यवसाई अंकेश कुमार अग्रवाल और शिखा अग्रवाल की पुत्री है ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में इतिहास विषय में 96, राजनीति विज्ञान में 95, भूगोल में 93, अर्थशास्त्र में 95 और हिंदुस्तानी म्यूजिक में 97 अंक प्राप्त करते हुए 500 में से 476 कुल 95. 2% अंक हासिल किए हैं। नगर के प्रमुख व्यापारी जगदीश अग्रवाल की पोती
मेधावी छात्रा अनन्या
को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।





