उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका………….. इस ब्लॉक प्रमुख ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ की भाजपा की सदस्यता ग्रहण……………….

हल्द्वानी। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डॉ हरीश बिष्ट ने कांग्रेस की रीति नीति से नाराज होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किच्छा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात तीन बार भीमताल के ब्लॉक प्रमुख रहे तथा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में दायित्व संभालने वाले डॉ हरीश बिष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति जहां जन विरोधी होती जा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक पटल पर भारत का मान सम्मान तेजी से बढ़ाने के चलते भाजपा की नीति से अत्यंत प्रभावित है। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी पत्नी भी कई बार ब्लॉक प्रमुख रही है एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके साथ हैड़ाखान के ग्राम प्रधान नवीन पलडिया और पूर्व सैनिक तथा समाजसेवी कुंदन सिंह जीना ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दर्जा राज्य मंत्री सुरेश चंद्र भट्ट, विवेक सक्सेना और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा शामिल थे।

To Top