उत्तराखण्ड

नैनीताल-हल्द्वानी रोड में खाई में गिरी बाइक…………… अधिवक्ता पुत्र समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत………… दोनों परिवारों में मचा कोहराम………………

हल्द्वानी।-हल्द्वानी रोड पर आम पड़ाव के पास मटियाली बैंड के नजदीक ज्योलीकोट गांव के पास देर रात दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

 हादसे की जानकारी पर ज्योलीकोट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खाई में गिरे दोनों युवकों को खाई से निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक की 50 लाख की लग्जरी कार ले गया उत्तराखंड का यह व्यक्ति,

 चिकित्सकों दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता का बेटा वैभव अपना दोस्त अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी आया हुआ था।

 रविवार देर शाम दोनों नैनीताल लौट रहे थे तभी मटियाली बैंड के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 70 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे युवक को लालकुआं में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत;

हादसे की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस दमकल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में खाई से निकाला। 

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,

 हादसे खबर के बाद युवकों के परिजन भी सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

Ad Ad
To Top