उत्तराखण्ड

फौजियों को लेकर टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान ब्लॉगर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। फौजियों और उनके परिवार से संबंधित टिप्पणी के बाद चर्चा में आई ब्लॉगर के खिलाफ उत्तराखंड के कई ब्लॉगरों द्वारा विभिन्न टिप्पणी करने के बाद डिप्रेशन में आई ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद ब्लॉगर दीक्षा पांडे को सोमवार को सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की इस लग्जरी शराब की दुकान में 27.54 लाख का गबन…

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीक्षा पांडे ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर आए नकारात्मक कमेंट्स और ट्रोलिंग से आहत होकर यह कदम उठाया। जानकारी मिली है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने उस पोस्ट को लेकर माफी भी मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में इस ग्रामीण के घर से शीशम के गिल्टे बरामद, मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप,

फिलहाल दीक्षा पांडे का इलाज सुशील तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी सब्जी मंडी में पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.. मची भगदड़

पुलिस अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी पोस्ट पर टिप्पणी करते समय संयम बरतें। साइबर बुलिंग कानूनन अपराध है।

Ad Ad Ad
To Top