हल्द्वानी। अपनी पहचान को छुपाते हुए एक युवक ने पहले हिंदू युवती से दोस्ती की, इसके बाद नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर डाला। बाद में युवती ने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो शादी का झांसा देने लगा। इस बीच युवती को उसके शादीशुदा होने के साथ-साथ दूसरे धर्म होने का भी पता चल गया। विरोध पर उक्त युवक आपत्तिजनक फोटो प्रसारित करने की धमकी देने लगा। साथ ही ब्लैकमेल कर इस्लाम कबूल करने को कहने लगा। यहां तक कि कई बार जबरन बुरका तक पहना दिया। वहीं, शुक्रवार को युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और मामला थाने तक पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही युवक को भी गिरफ्त में ले लिया है। घटना की ज जानकारी मिलने पर भीड़ ने युवक व को लालडांठ में पीटा भी था।
मूलरूप से काशीपुर के कटोराता निवासी नावेद अली नाम का युवक लालडांठ क्षेत्र में रहता है। लेकिन लोगों को अपना नाम अमन बताता था। पुलिस के अनुसार करीब चार माह पूर्व उसकी मुलाकात एक हिंदू लड़की से हुई। इसके बाद उसने किसी बहाने से एक दिन युवती – को अपने घर बुलाया। यहां दूध ■ में नशे की चीज मिलाकर युवती को पिला दिया। फिर उसके बेसुध होने का फायदा उठाया। इसके बाद ल्द शादी करने का झांसा देने लगा। लोकलाज के डर से पीड़िता नी चुप रही। लेकिन कुछ दिन बाद उसे पता चला कि युवक तो पहले से शादीशुदा है। इसके अलावा वह हिंदू भी नहीं बल्कि मुस्लिम है। इस बात को लेकर दोनों के बीच खासा विवाद हुआ तो युवक ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। कहने लगा कि उसके पास युवती के आपत्तिजनक फ़ोटो हैं। अगर कहीं शिकायत की तो वायरल कर दूंगा। वहीं, एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि देर रात पीड़िता की तहरीर पर नावेद अली के विरुद्ध – केस भी दर्ज कर लिया गया।
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://pahadvarta.com/wp-content/uploads/2021/12/PahadVarta_logo_v1.2_blackx250-1.png)