उत्तराखण्ड

लालकुआं में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में चेयरमैन लोटनी ने लगाया यह गंभीर आरोप… देखें वीडियो..

लालकुआं। नगर के दो पक्षों के बीच हुए विवाद एवं मारपीट मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष ने दूसरे पक्ष पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ की गई शांति भंग की कार्रवाई को अवैध बताया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ शांति भंग के तहत की गई कार्रवाई राजनीतिक दबाव के चलते की गई है, उनके साथ मौजूद सभासदों भुवन पांडे, धन सिंह बिष्ट, हेमंत पांडे और योगेश उपाध्याय आदि ने भी उक्त कार्रवाई की निंदा की। लोटनी के अनुसार कल दोपहर को उनके कार्यालय में वार्ड नंबर चार निवासी तौफीक उमर, सरफराज, मोहम्मद उवैस निवासी वार्ड नंबर 4 ने अचानक आकर सरकारी कार्य में बाधा डाली, तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जिनकी तहरीर उन्होंने कोतवाली में दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ निवासी की बाइक चोरी कर शातिरों ने बेच दी नेपाल... इस तरह गिरफ्त में आया गैंग.. देखें वीडियो..

Ad Ad Ad
To Top