लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय युवक का अचानक आकस्मिक निधन होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
यहां नगर की सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी में कार्य करने वाले एवं वार्ड नंबर 6 रेलवे बाजार के तिवारी नगर निवासी ओम प्रकाश का 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार कुछ दिन पूर्व से अस्वस्थ चल रहा था, चार भाई एक बहन में वह दूसरे नंबर का पुत्र था, जो कि यहां रेल विभाग के तेल टैंकर में गार्ड के रूप में कार्यरत था, आज दोपहर को अचानक राहुल कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उसके निधन का समाचार मिलते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।





