उत्तराखण्ड

भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा आरोप: लाल कुआं विधानसभा के वैध मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश का दावा

लालकुआं। कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाते हुए लालकुआं विधानसभा की निर्वाचन नामावली में वैध पाए गए सैकड़ों मतदाताओं के नाम फार्म-7 के माध्यम से कटवाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कथित तौर पर आपत्तियां लगाकर मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्याम रंग में रंगेगा लालकुआं, 15 अगस्त को गूंजेंगे भक्ति के सुर

कांग्रेस नेताओं ने आम मतदाताओं के बीच उत्पन्न हो रहे सवालों और भ्रांतियों को लेकर उप जिलाधिकारी हल्द्वानी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO), लालकुआं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के नाम काटे जाने से संबंधित तथ्य और दस्तावेज अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  कल होगी भारी बारिश:- जिलाधिकारी नैनीताल ने दिए 14 अगस्त को स्कूल कॉलेज में अवकाश के सख्त निर्देश,

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कथित तौर पर साजिश में शामिल भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस इस मामले को लेकर न्यायालय की शरण भी लेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट कल करेंगे लालकुआं में प्रवेश द्वार और तिरंगा लाइट का विधिवत शुभारंभ.. देखें वीडियो,

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हेमवतीनंदन दुर्गापाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री नरेश चौधरी, रविशंकर तिवारी, दीपक बत्रा, युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत पांडे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
To Top