उत्तराखण्ड

रुद्रपुर की पॉस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव, मचा हड़कंप,

रुद्रपुर। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित का शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र की तपस्या विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी के फंदे में लटका हुआ शव बरामद हुआ है। घटना के समय पति योगेश सिंह सोलंकी दोनो बच्चों के साथ बाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने पत्नी को कमरे मे पंखे से चुन्नी के सहारे लटका देखा। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को पिछले कई दिनो से एक युवक फोन कर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव मे थी। पुलिस ने इस आरोप को भी जांच में शामिल कर लिया है। योगेश सिंह सोलंकी कोटद्वार स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

To Top