उत्तराखण्ड

लालकुआं से विधायक के प्रबल दावेदार दीपेंद्र कोश्यारी ने अपने आवास में लगाया जमघट… ये दिग्गज रहे मौजूद..

लालकुआं। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा को विजई बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया।
मोटाहल्दू स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्षेत्रवासियों तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आगामी 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा उत्तराखंड प्रदेश में हैट्रिक करने जा रही है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से कहा कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। तथा हर हाल में भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी एवं सरकार की नीतियों से लोगों को रूबरू कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री एवं मीडिया सलाहकार ध्रुव रौतेला, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान, कुंदन चुफाल, गौलापार के भाजपा नेता ललित आर्या, विनोद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर पांडे, सरिता जरौत, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कंचन भट्ट सहित महिला मोर्चा पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय- क्षेत्र वासियों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी

To Top