उत्तराखण्ड

देवभूमि उत्तराखंड हुआ बर्फ से लकदक…… सैलानी उठा रहे भरपूर आनंद…… बीआरओ ने शुरू किया बर्फ हटाने का अभियान…… देखें मनमोहक वीडियो

देवभूमि उत्तराखंड में इस समय शीतलहर चरम पर है, मौसम के बिगड़े तेवर के बाद बरसात एवं बर्फबारी का दौर जारी है जिससे अनेक पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, जहां सरकारी मशीनरी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई है, इन सबके बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़कों को पूरी तरह से बर्फ ने अपने आगोश में ले लिया है,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के हाइवे में चार दिन के भीतर चार जवान मौतों से दहशत,

तथा उत्तरकाशी जनपद और चमोली जनपद में पहाड़ियां बर्फ से लकदक देखी जा रही है, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में बीआरओ द्वारा झाला, हर्षिल, जंगला क्षेत्र में बर्फ को हटाने की कार्यवाही तेज करते हुए अनेक जगह पर बर्फ को हटाने का कार्यप्रारंभ कर दिया है, लेकिन अब भी कई जगह पर लगातार बर्फबारी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी:- हल्द्वानी में हकीम ने इस तरह मरोड़ी नव विवाहिता की गर्दन,

इसके अलावा पिथौरागढ़. चमोली. उत्तरकाशी क्षेत्रों में भी स्नोफॉल हो रहा है। जिससे पहाड़ियों का विहंगम दृश्य लोगों को लुभाने लगा है। इस बीच कई स्थानों पर पर्यटक इस बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं।

To Top