लालकुआं। घोड़ानाला से लालकुआं की ओर को आ रही बाइक की लालकुआं से नगला की ओर जा रही बाइक से जबरदस्त सीधी टक्कर हो गई, परिणाम स्वरूप बिंदुखत्ता निवासी युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को घोड़ानाला की ओर से आ रहे बाइक सवार ललित कोरी की बाइक की लालकुआं से नगला की ओर को जा रहे बाइक सवार से जबरदस्त सीधी टक्कर हो गई, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, तथा ललित कोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर घायल युवक को 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी अस्पताल को ले गए। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल सवार युवक को मामूली चोट आई है।
फोटो परिचय- दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल हुआ युवक





