उत्तराखण्ड

डीएम नैनीताल ने कई एसडीएम को किया इधर से उधर स्थानांतरित…

हल्द्वानी। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जनपद की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से तीन उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें इधर से उधर किया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन बदलावों को जिले की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार मोनिका को हल्द्वानी का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कैंचीधाम क्षेत्र में तैनात थीं। अब उन्हें हल्द्वानी क्षेत्र की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुराग आर्या को धारी का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें परगना धारी के साथ-साथ कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय प्रशासन को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें न्यायिक कार्यों के साथ-साथ सभी प्रशासनिक कार्यों का दायित्व भी सौंपा गया है।
प्रशासन द्वारा किए गए इन तबादलों को जिले की व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

To Top