उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल मंत्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत….…………. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर………..

लालकुआं। बरेली रोड क्षेत्र के कर्मठ एवं चर्चित भाजपा नेता तथा हल्दूचौड़ भाजपा के मंत्री पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू निवासी सचिन जोशी का देर रात ज्यूलीकोट स्थित आम पड़ाव के पास कार एक्सीडेंट में मौत हो गई।
40 वर्षीय सचिन जोशी अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों जिसमें 5 साल की बड़ी बेटी तथा 2 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे, उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों मैं कोहराम मचा है।इधर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनके असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, हेमचंद दुर्गापाल, बीडी खोलिया, संदीप पांडे,रिंकू पाठक ,भैरव खोलिया, देवकीनंदन पाठक सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

To Top