उत्तराखण्ड

नैनीताल आये प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजपाल यादव यहां इस पर्वतीय कलाकार के साथ करेंगे काम…… इन पहाड़ी वादियों में होगी शूटिंग…….

नैनीताल की हसीन वादियां इन दिनों बॉलीवुड के लिए सबसे आसान एवं आकर्षक बनी हुई है, कई फिल्म स्टारों ने यहां आकर शूटिंग की। आजकल नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में एक बार फिर फिल्मों की शूटिंग का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवम हास्य कलाकार राजपाल यादव शूटिंग के लिए यहां पहुंचे हैं। राजपाल यादव नैनीताल के होटल बलरामपुर हाउस में ठहरे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसबी का कोर्स कर लौट रहे हल्द्वानी निवासी सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,

अभिनेता राजपाल यादव की आने वाली फिल्म ‘एमबापे’ जिसमें पिथौरागढ़ के हेमंत पांडे भी अभिनय करेंगे। ‘एमबापे’ फिल्म की शूटिंग सातताल और नैनीताल समेत कई जगह हो रही है। राजपाल ने शूटिंग के दौरान नैनीताल में नौकायान और घुड़सवारी का भी लुफ्त उठाया। आपको बता दें मशहूर फुटबॉलर एमबापे पर यह फिल्म आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उच्च स्थान पाने वाले उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद पर 2027 की जिम्मेदारी…

Ad Ad
To Top