

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गढ़वाल के सांसद राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोनीत करने पर दोनों नेताओं का राष्ट्रीय स्तर पर कद बड़ा है। यह मनोनयन आगामी 2027 के उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है। राज्य में चुनाव के लिए माहौल बनाने का कार्य इन्हीं दोनों नेताओं के कंधों पर होगा।




