उत्तराखण्ड

पूर्व मिस कुमाऊं और लालकुआं की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री हुई भाजपा में शामिल…………. इस काम से प्रभावित होकर लिया निर्णय………………

लालकुआं।। कांग्रेस पार्टी को लालकुआं नगर में एक और झटका लगा है, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गीता शर्मा और पूर्व मिस कुमाऊं वैष्णवी शर्मा (डॉली) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट और हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सरदार गुरदीप सिंह ने कांग्रेस नेत्री गीता शर्मा और पूर्व मिस कुमाऊं 2019 वैष्णवी शर्मा (डॉली) को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। भाजपा में शामिल हुई गीता शर्मा ने कहा कि वह केंद्र सरकार की कुशल नीति और केंद्र सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाए जाने से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही है, उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सरकार 400 सीटों से भी अधिक सीटे लायेगी।

To Top