उत्तराखण्ड

शादी से पूर्व फेसबुक पर हुई दोस्ती शादी के बाद हल्द्वानी की नव विवाहिता के लिये बनी सिरदर्द,

हल्द्वानी। विवाह से पूर्व फेसबुक पर हुई दोस्ती हल्द्वानी की एक विवाहिता के लिए मुसीबत बन गई। अब विवाहिता उक्त युवक की हरकतों और कृतियों से इस कदर त्रस्त है कि उसे कोतवाली पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विकास कश्यप निवासी दूधिया नगर कैनाल कालोनी रुद्रपुर से करीब तीन वर्ष पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से पहचान हुई थी। वह बिना मांगे उपहार देता और आनलाइन रुपये भेजने की कोशिश करता था, जिन्हें युवती लौटा देती थी। एक दिन आरोपित बहाने से युवती को हल्द्वानी स्थित एक होटल ले गया। युवती ने होटल में रुकने से इनकार किया तो उसने केवल दो घंटे बातचीत और आराम करने की बात कहकर उसे मना लिया। फरवरी में युवती का विवाह हो गया, लेकिन इसके बाद भी आरोपित की हरकतें नहीं रुकीं। उसने रिश्तेदारों को आपत्तिजनक संदेश भेज दिए जिससे परिवार में असहज की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले में अभियोग दर्ज किया है।

To Top