लालकुआं। बालिकाएं मेधावी होने के साथ-साथ परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने में सबसे आगे रहती हैं ऐसा ही काम लाल कुआं क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने कर दिखाया है यहां सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में लालकुआं क्षेत्र की मेधावी छात्राओं ने जबरदस्त अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उक्त मेधावी बच्चों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं राजनेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
यहां बीएलएम एकैडमी में अध्यनरत श्रेया अग्रवाल जोकि नगर के वरिष्ठ व्यापारी राजेश अग्रवाल एवं इंदू अग्रवाल की पुत्री है ने अंग्रेजी में 94, इकोनॉमिक्स में 98, हिंदुस्तानी म्यूजिक 100, बिजनेस स्टडीज में 98, और अकाउंटेंसी में 100 अंक प्राप्त किए हैं, श्रेया ने 500 में से 490 अंक प्राप्त करते हुए 98% के आंकड़े को छुआ है।
एवरग्रीन पब्लिक स्कूल बेरीपड़ाव में अध्यनरत हर्षित मिश्रा नैनीताल दुग्ध संघ के कर्मचारी पूरन मिश्रा और गीतिका मिश्रा की पुत्री है, जो कि बेरीपड़ाव में ही निवास करती है, ने अंग्रेजी में 95, हिंदी 94, केमिस्ट्री 86, बायोलॉजी 96 और योगा में 97 अंकों के साथ 468 अंक प्राप्त करते हुए 93. 6% अंक हासिल किए हैं।
डीपीएस रूद्रपुर में अध्यनरत अनन्या मित्तल जोकि लालकुआं के प्रमुख सरिया सीमेंट व्यवसाई अंकेश कुमार अग्रवाल और शिखा अग्रवाल की पुत्री है ने इतिहास में 96, राजनीति विज्ञान में 95, भूगोल में 93, अर्थशास्त्र में 95 और हिंदुस्तानी म्यूजिक में 97 अंक प्राप्त करते हुए 500 में से 476 कुल 95. 2% अंक हासिल किए हैं।
रुद्रपुर के रेनबो पब्लिक स्कूल में अध्यनरत लालकुआं के पत्रकार अजय अनेजा एवं सीमा अनेजा की पुत्री शिफाली अनेजा ने अंग्रेजी में 93, इकोनॉमिक्स में 84, फिजिकल एजुकेशन 84, बिजनेस स्टडीज 79 और पेंटिंग में 97, जिसमें 437 अंकों के साथ 87. 4% अंक हासिल किए हैं।
उक्त मेधावी छात्राओं को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फाइल फोटो:-





