लालकुआं। हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने क्षेत्र में नशे का कारोबार चला रहे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 1 किलो से अधिक चरस के साथ कार में सवार एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गए।
पुलिस चौकी हल्दूचौड़ और एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1.022 किलोग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है,
चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि अभियुक्त राम सिह दानू पुत्र बाला सिह दानू निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता की लंबे समय से पुलिस को नशे के कारोबार में लिप्त रहने की सूचना मिल रही थी, आज पुलिस और एसओजी की टीम को पता चला कि हिरन बाबा मंदिर के पास के पास कुछ युवक चरस की बिक्री का कारोबार कर रहे हैं, सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को दबोच लिया, अभियुक्त के कब्जे से अवैध चरस के परिवहन मे प्रयुक्त वाहन कार संख्या:- यूके 04 एएस/ 9754 आल्टो के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवैध कारोबार में दो युवक और शामिल थे, जो कि पुलिस को देखकर भाग निकले, अभियुक्तगणो द्वारा मिलकर अवैध चरस का क्रय- विक्रय किया जाता है। फरार हुए आरोपियों में अभियुक्त दीपक दानू पुत्र हयात सिह निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता, और गोपाल नाथ गोस्वामी पुत्र कुवँर नाथ निवासी हल्दूचौड़ दीना, के खिलाफ भी धारा 29एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राम सिह दानू पुत्र बाला सिह दानू निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता से 1.022 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। चौकी प्रभारी के अनुसार
अभियुक्त द्वारा बताया कि वह अपने फरार साथियो के साथ मिलकर चरस बेचने का काम करते है जो भी पैसा चरस बेचने से लाभ का मिलता है उसे बराबर हिस्सो मे बाट लेते है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ अर्जुन गिरी गोस्वामी, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र, अनिल गिरी, कुबैर सिह राणा शामिल थे।
फोटो परिचय- 1 किलो चरस के साथ
पकड़ा गया तस्कर





