हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी सेना के जवान की दिल्ली के कैंट अस्पताल में मौत हो गई। वह एसएसबी का कोर्स कर चेन्नई से लौट रहे थे कि ट्रेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।
हल्द्वानी के मुखानी स्थित आरटीओ रोड निवासी भुवन चंद्र जोशी मूलरूप से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी निवासी हैं। सेना से सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर जोशी के 26 वर्षीय पुत्र तुषार जोशी भी सात साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती गढ़वाल स्थित चीन बॉर्डर पर थी। चार माह पहले एसएसबी की परीक्षा तैयारी व कोर्स को तुषार चेन्नई, गए थे। आठ अगस्त को ही कोर्स खत्म हुआ। नौ अगस्त को तुषार वापस दिल्ली
लौट रहे थे कि इसी बीच ट्रेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। तुषार को दिल्ली कैंट मैं भर्ती कराया जहां 17 अगस्त को उनकी मौत हो गई। भुवन जोशी के मुताबिक दिल्ली आने से पहले तुषार दोस्तों संग समुद्र में नहाने गए थे। मंगलवार को काठगोदाम स्थित रानीबाग चित्रशिला घाट में जवान के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किंया गया। तुषार के परिवार में मां प्रेमा देवी, बड़ा भाई मोहित जोशी और एक बहन है। मोहित भी सेना में तैनात हैं।




