हल्द्वानी। बैंक से भारी भरकम रकम निकालकर गायब हुए दवा कारोबारी की तलाश में जहां पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। वही उनके परिजन भी सकुशल वापसी को लेकर अत्यंत चिंतित हैं। हल्द्वानी से लापता दवा कारोबारी की तलाश में उत्तराखंड से लेकर यूपी तक के सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने खंगाल लिए हैं। मगर अभी तक कारोबारी का सुराग नही लग सका है। हालांकि पुलिस की ओर से तलाश जारी है।
परिजनो ने पुलिस ने शीघ्र कारोबारी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के चौफुला निवासी शिवशंकर गोस्वामी बीते 31 जुलाई की सुबह छह बजे से लापता हैं।
बताया जा रहा है कि उन्होंने बैंक और
एटीएम से लाखों रुपये भी निकाले हैं। तब से उनका परिवार या अन्य किसी से कोई संपर्क नही हुआ है। लापता होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी खंगाले तो वह शुरुआत में हल्द्वानी के पटेल चौक से बस मे बैठकर जाते दिखे। इसके बाद यूएस नगर के नगला, किच्छा में दिखे। एक अगस्त को पुलभट्टा की ओर ट्रेस हुए। इसके बाद वापस लौटकर फिर रुद्रपुर में दिखे हैं। वहीं रुद्रपुर से तीन अगस्त को रामपुर की बस मे बैठते दिखे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कारोबारी को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।





