उत्तराखण्ड

तेज अंधड़ के साथ हुई भारी बारिश… पुनः बरसात की चेतावनी जारी… देखें वीडियो…

हल्द्वानी। क्षेत्र में आज तेज हवाओं और अंधड़ के साथ भारी बरसात के बाद उत्तराखंड मुख्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार रात से उत्तराखंड राज्य के लिए फिर से तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश व तेज हवाओं का दौर जारी रहने के संकेत दिए है।
8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
अन्य जिलों में येलो अलर्ट, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
प्रदेश के शेष जनपदों में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
31 मई का मौसम पूर्वानुमान भी जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार 31 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (40 से 50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।
2 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
3 जून से मौसम में सुधार के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने संकेत दिया है कि 3 जून से मौसम में सुधार होने लगेगा और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

To Top