लालकुआं। यहां लालकुआं से घोड़ानाला की ओर जा रही बाइक की लालकुआं की ओर को आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय को भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो किलोमीटर वीआईपी गेट के सामने लालकुआं से नगला की ओर को जा रहे तथा नगला से लालकुआं की ओर को आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने टक्कर हो गई टक्कर लगते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क में काफी दूर तक रगड़ते चले गए दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों एवं स्थानीय दुकानदारों द्वारा 112 को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय को भेजा गया, देखने से पता चला है कि एक व्यक्ति की टांग पूरी तरह टूट गई है, जबकि दूसरे के सर और हाथ पांव में गंभीर चोट आई है। घायलों में लालकुआं नगर निवासी पप्पू साहनी उम्र 30 वर्ष, एवं घोड़ा नाला निवासी मोहन सिंह बिष्ट उम्र 40 वर्ष है जो कि नैनीताल बैंक तीन पानी हल्द्वानी में कार्यरत है। दोनों की मोटरसाइकिल में भी क्षतिग्रस्त हो गई है।





