उत्तराखण्ड

भीमताल में पति-पत्नी जा रहे थे चलती बाइक में झपटा गुलदार, चैन में फंसा.. देखें जबरदस्त वीडियो,

भीमताल। नगर के खुटानी
के पास देर सांय मंगलवार को गुलदार एक बाईक से टकरा गया। बाइक सवार ने बाल-बाल अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं गुलदार बाइक की चेन में फंस गया। इससे आसपास अफरा तफरी मच गयी और दोनों ओर चार पहिया वाहनों की लाइन लग गयी। बताया जा रहा है बाइक में दोनों पति-पत्नी थे। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। फिलहाल वन विभाग के चिकित्सा दल द्वारा टेकुलाइज कर उसे रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। देर रात तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों में डर का माहौल है। भीड़भाड़ वाले व हाईवे में इस तरह गुलदार द्वारा बाईक के ऊपर झपटना गंभीर है। इससे गुलदार के क्षेत्र में मौजूद की आशंका लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन ने हल्द्वानी क्षेत्र के इन प्रतिष्ठित होटलों में की छापेमारी.. मिली यह अनियमितताएं..

फोटो – खुटानी में बाइक की चैन में फंसा गुलदार।

Ad Ad Ad
To Top