
लालकुआं। कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने किया नशा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुवे 7.35 ग्राम स्मैक के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर द्वारा रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक रखी गई थी, पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी ने बताया अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता लालकुआं को गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया को जाने वाले रास्ते में रसगुल्ला के डिब्बे को लेकर जा रहे हरिशंकर की गतिविधियों को देखकर पुलिस को उसे पर शक हुआ जैसे ही रसगुल्ले वाले प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी देखी तो उसमें 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हो गई इसके बाद पुलिस ने उक्त स्मेंक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू द्वारा बताया कि उक्त स्मैक सुंदर नाम के व्यक्ति से 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाता हैं व आस-पास के लड़कों को बेचता हैं।
सुंदर नाम के व्यक्ति के विरुद्ध धारा 29 सपठित धारा 08/21एनडीपीएस अधिनियम में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना लालकुआं में धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत* अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया स्मेक तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता गौरव जोशी, पुलिस कांस्टेबल
वीरेन्द्र सिंह, दयाल नाथ, आनंदपुरी, खीम सिंह शामिल थे।





