उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता और चाचा को युवकों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती,

हल्द्वानी। शहर में मनचलों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ की जिसका विरोध उसके पिता और चाचा ने किया तो मनचलो ने उन्हें ही बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा क्षेत्र के इंद्रानगर में 13 वर्षीय बेटी के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ और बदसलूकी का विरोध करने पर कुछ युवकों ने उसके पिता को पीट दिया। बच्ची के पिता का सिर फट गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता ने वनभूलपुरा थाने में पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उनकी 13 साल की बेटी जब भी स्कूल या किसी काम से बाहर निकलती है, तो मोहल्ले के ही कुछ युवक उसके साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करते हैं। पूर्व में कई बार
समझाने के बावजूद अपनी हरकतों से
बाज नहीं आए तो आज
उन्होंने युवकों का विरोध किया। आरोप है कि युवकों ने उन्हें और उनके भाई को रास्ते में घेर कर लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

To Top