उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में इस सर्राफ की मिलीभगत से नकली सोना रख ले लिया 3 लाख का गोल्ड लोन…

हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ करीब पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक के ही अधिकृत सर्राफ ने मिलीभगत कर नकली जेवरों को असली बताकर गोल्ड लोन पास करा दिया।
चार वर्ष पुराने मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने गहनों की दोबारा जांच कराई। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्य प्रबंधक ने हल्द्वानी कोतवाल को सौंपी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में बनभूलपुरा के वार्ड नंबर एक, एक मीनार वाली मस्जिद के निकट इंदिरानगर निवासी आसमा पत्नी शाहरुख और उजाला नगर वार्ड नंबर 14 निवासी नाजरा पत्नी खलील ने स्वर्ण लोन के लिए अलग-अलग आवेदन किया।
बैंक ने उनके आभूषण के सत्यता की जांच का जिम्मा राजेश कुमार वर्मा
प्रोपराइटर शांति ज्वैलर्स दुकान नंबर 61, बर्तन बाजार को सौंपा। सर्राफ की रिपोर्ट के आधार पर आसमा को 1.45 लाख रुपये और नाजरा को 1.40 लाख रुपये का लोन दिया गया। दोनों महिलाओं ने लोन की किस्त जमा नहीं की।
20 दिसंबर 2022 को उनका खाता एनपीए में चला गया। 20 मार्च 2023 को बैंक में रखे गहनों की जांच हुई तो वह नकली निकले। बैंक ने इसके बाद भी लोन की राशि जमा करने के लिए पत्र व्यवहार किया लेकिन दोनों महिलाओं ने लापरवाही की और जवाब नहीं दिया।
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि नाजरा और आसमा के साथ ही स्वर्ण व्यवसायी राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हल्द्वानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

To Top