उत्तराखण्ड

लालकुआं में किशोरी को कमरे में खींच कर छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी,

लालकुआं में किशोरी को कमरे में खींच कर छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी,

लालकुआं। नगर में एक शर्मनाक वारदात की सूचना मिल रही है। जिसके तहत एक व्यक्ति ने लगभग 15 वर्षीया किशोरी को जबरन अपने कमरे में खींचकर दरवाजा भीतर से बंद कर उससे छेड़छाड़ करने की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पता चला है कि घटना के दौरान उक्त व्यक्ति को गली में कुछ लोगों ने देख लिया, जिन्होंने शोर शराबा कर उक्त किशोरी को आरोपी के चुंगल से बचा लिया, 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वही पीडिता किशोरी की मां ने स्थानीय कोतवाली में घटना की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, साथ ही आरोपी को भी हिरासत में लिया है। मामला निकटवर्ती कॉलोनी बर्मा कॉलोनी का आज प्रातः 10 बजे का बताया जा रहा है।

To Top