लालकुआं। गौला निकासी गेट लालकुआं में मजदूरी करने वाला गौला मजदूर 5 दिन पूर्व अचानक लापता हो गया, जिसकी गुमशुदगी की तहरीर आज कोतवाली में देते हुए उसकी खोजबीन की गुहार लगाई गई है।
गौला नदी में खनन व गाड़ी लोडिंग का कार्य करने वाले बब्बन राजभर पुत्र सरल राजभर निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना- सुखपुरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश का निवासी है काम करने के लिए आया था जिसने उनके पास रहकर केवल 4 दिन काम किया, वह गत 10 अप्रैल को दूसरे ठेकेदार महेन्द्र के यहां काम करने चला गया था, दो दिन काम करने के बाद दिनांक-12 अप्रैल को रात में वह गौला गेट झाले से अचानक से बिना बताये कही चला गया है। जो आज तक उक्त ठकेदार के पास वापस नही आया।
स्थानीय कोतवाली में दी गई गुमशुदगी की तहरीर में उन्होंने लापता मजदूर की खोजबीन की गुहार लगाई है।





