उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले इस संगठन के जिलाध्यक्ष समेत दो नेताओं को लालकुआं पुलिस ने उठाया,

लालकुआं। दिल्ली के जंतर मंतर में पेपर लीक मामले और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर पिछले 22 दिनों से चल रहे आंदोलन के पक्ष में एवं सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट डालना यहां कुछ छात्र नेताओं को महंगा पड़ गया, लालकुआं कोतवाली पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ आज अभियान चलाया है। सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आइसा के जिलाध्यक्ष व आइसा नेता को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि सोशल मीडिया में आइसा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार और आइसा नेता गोविंद राजभर को सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है, क्योंकि उनके द्वारा सोशल मीडिया में कई भड़काऊ पोस्ट डाली गई, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों युवकों से विस्तृत पूछताछ होने के उपरांत ही कार्रवाई के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

To Top