लालकुआं। सीबीएसई के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में लालकुआं क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार की मेधावी बेटी शिफाली ने जबरदस्त अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उक्त मेधावी बच्ची को क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं राजनेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
रुद्रपुर के रेनबो पब्लिक स्कूल में अध्यनरत लालकुआं के पत्रकार अजय अनेजा एवं सीमा अनेजा की पुत्री शिफाली अनेजा ने अंग्रेजी में 93, इकोनॉमिक्स में 84, फिजिकल एजुकेशन 84, बिजनेस स्टडीज 79 और पेंटिंग में 97, जिसमें 437 अंकों के साथ 87. 4% अंक हासिल किए हैं।
उक्त मेधावी छात्रा को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फाइल फोटो:-





